
राजू अनेजा, लालकुआं।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लालकुआं की बुनियादी समस्याओं को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने जनहित के मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के सामने मजबूत पैरवी करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात की और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान जल्द कराने की मांग उठाई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र और कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गोला नदी में स्थायी तटबंध सुरक्षा दीवार बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल नदी के कटान से लोगों की जमीन और घरों पर खतरा मंडराता है, ऐसे में स्थायी समाधान बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर स्वीकृत मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण न होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने दोनों ही मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे प्रतिनिधिमंडल ने संतोष जताया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर दानू, हरीश बिसौती, त्रिलोक सिंह मेहता, उर्मिला धामी, बलवंत रौतेला, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, रमेश सिंह राणा, दीपा बिष्ट, प्रभात पाल, खुशाल सिंह मेहता, मीना कपिल, आनंद गोपाल सिंह बिष्ट, गोकर्ण सिंह मुन्ना समेत कई लोग मौजूद रहे।
ताजा खबर
- नाबालिग की अस्मत से खेलने वाले दोषी को सरकारी वकील सीमा रानी की पैरवी से मिली 20 साल की कठोर सजा
- रुद्रपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 तमंचे बरामद
- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पति के विवाद पर गरमाई उत्तराखंड की राजनीति; कांग्रेस ने सीएम धामी और सरकार से पूछे तीखे सवाल
- हल्द्वानी: कोतवाली परिसर में महिला दरोगा और सिपाही के बीच हुआ विवाद; सिपाही द्वारा थप्पड़ मारे जाने की चर्चा से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
- हल्द्वानी के राजपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध मेडिकल स्टोरों के खिलाफ छापेमारी, 7 प्रतिष्ठान सील
- प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश कार्यकारिणी गठित; हरदोई की महिलाओं को मिलीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
- ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के बेरीपड़ाव परिसर में गरबा फेस्ट की धूम; डांडिया और पारंपरिक संगीत की धुनों पर थिरके विद्यार्थी
- अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध का मामला गरमाया; हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज
- शिक्षा के क्षेत्र में धामी सरकार के प्रयासों को बाली ने सराहा, बोले—युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही सरकार
- शारदीय नवरात्र पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की करी कामना

