हिमालय प्रहरी

हल्दूचौड़ में पांच नवंबर से पंडित नीरज चन्द्र त्रिपाठी के मुखारबिंद से होगी भागवती गंगा प्रवाहित

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित शिवमन्दिर में पांच से 11 नवम्बर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक पूजन एवं नित्य कर्म एवं मूल-पाठ किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 12 बजे से सांय चार बजे तक कथा वाचक पंडित नीरज चन्द्र त्रिपाठी के मुखारबिंद से भागवती गंगा प्रवाहित होगी।

जबकि 11 नवंबर को व्यास पूजन, हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन किया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा सभी क्षेत्र वासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का रसपान करने की अपील की है।

Exit mobile version