हल्दूचौड़ में पांच नवंबर से पंडित नीरज चन्द्र त्रिपाठी के मुखारबिंद से होगी भागवती गंगा प्रवाहित

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित शिवमन्दिर में पांच से 11 नवम्बर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, फिर जबरन शादी! पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट ने सुनी फरियाद

प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक पूजन एवं नित्य कर्म एवं मूल-पाठ किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 12 बजे से सांय चार बजे तक कथा वाचक पंडित नीरज चन्द्र त्रिपाठी के मुखारबिंद से भागवती गंगा प्रवाहित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूं ही नहीं कोई कमलेश चंदोला बन जाता है... सेवा, संघर्ष और समर्पण की कहानी

जबकि 11 नवंबर को व्यास पूजन, हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन किया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा सभी क्षेत्र वासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का रसपान करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  पैसों के लालच में मां ने ही किया 15 साल की बेटी का सौदा: पूरी रकम न मिलने पर गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, 4 गिरफ्तार
Ad