हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, 187 सड़कें अब भी बंद

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी बारिश हो सकती है।


 

यमुनोत्री यात्रा पर संशय, गंगोत्री में सीमित यात्री

 

उत्तरकाशी में यमुना नदी के कटाव से फूलचट्टी से जानकी चट्टी को जोड़ने वाली सड़क का 200 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने पर संशय बना हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री यात्रा अगले सप्ताह तक दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, गंगोत्री धाम में फिलहाल यात्रियों की संख्या 500 तय की गई है, और मौसम व सड़क की स्थिति को देखते हुए सीमित संख्या में ही यात्रियों को भेजा जा रहा है।


 

187 सड़कें अब भी बंद, टिहरी और चमोली सबसे प्रभावित

 

प्रदेश में भूस्खलन के कारण बंद हुई 288 सड़कों में से बुधवार तक 101 को ही खोला जा सका है। राज्य में अभी भी 187 मार्ग बंद हैं। इनमें टिहरी में 20, चमोली में 31, रुद्रप्रयाग में 23, पौड़ी में 18, उत्तरकाशी में 22 और देहरादून में 14 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 671 जेसीबी मशीनें तैनात की हैं।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने के बाद दून के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी इतना तामपान रहने की संभावना है।

Exit mobile version