
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा से छुट्टी पर सेंट्रो कार से काशीपुर घूमने आये थे चार युवकों में से एक युवक महादेव नहर में नहाते समय डूब गया। डूबे हुए युवक का नाम कामिल उम्र 18 वर्ष बताया जा है। युवक के डूबने की खबर मिलते ही नहर के पास लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है हालांकि समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। युवक के परिजनों को उसके दोस्तों ने सूचित कर दिया है। पुलिस डूबे युवक के मित्रों से जानकारी ले रही है वही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने अन्य लोगों से आग्रह किया कि वर्तमान में नदी नालों व नहर में पानी का जलस्तर काफी तेज होने की वजह से उनके नजदीक ना जाएं।