हल्द्वानी से काशीपुर घूमने आए चार युवकों में से एक युवक नहाते समय नहर में डूबा, मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे युवक की तलाश की शुरू

One of the four youths who came from Haldwani to visit Kashipur drowned in the canal while taking a bath, the police reached the spot and started searching for the youth drowned in the canal.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। हल्द्वानी से काशीपुर घूमने आए चार युवकों मैं से एक युवक  मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास महादेव नहर में नहाते समय पानी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने पुलिस की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू करवा दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा से छुट्टी पर सेंट्रो कार से काशीपुर घूमने आये थे  चार युवकों में से एक युवक  महादेव नहर में नहाते समय डूब गया। डूबे हुए युवक का नाम कामिल उम्र 18 वर्ष बताया जा है। युवक के डूबने की खबर मिलते ही नहर के पास लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है हालांकि समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।  युवक के परिजनों को उसके दोस्तों ने सूचित कर दिया है। पुलिस डूबे युवक के मित्रों से जानकारी ले रही है वही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने अन्य लोगों से आग्रह किया कि वर्तमान में नदी नालों व नहर में पानी का जलस्तर काफी तेज होने की वजह से उनके नजदीक ना जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: हैट्रिक की ओर 'दानी भाई'; लगातार दो सफल कार्यकालों के बाद भी एंटी-इन्कंबेंसी गायब, सोशल मीडिया पर अग्रिम बधाइयों की बाढ़
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर कांग्रेस ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों पर अंकुश लगाने की मांग; NEET पेपर लीक और CBSE मार्किंग प्रणाली पर भी जताया आक्रोश