उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने शुक्रवार देर रात 4 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं.
देहरादून से एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा का टिहरी तबादला हो गया है उनके स्थान पर अब रामजी शरण शर्मा टिहरी से देहरादून आ हो गए हैं. इस संबंध में संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी किए हैं. परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी को एग्जाम कंट्रोलर यूकेएसएससी से हटाकर एसडीएम देहरादून लाया गया है वहीं हिमांशु कफलटिया को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है.
ये रहे नाम
PCS कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से हटाया गया अपर जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया
PCS शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया
PCS रामजी शरण शर्मा कोपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया
PCS हिमांशु कफल्टिया को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून बनाया गया
25 फरवरी को भी हुए तबादले
उत्तराखंड में शासन ने शनिवार (25 फरवरी) को 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे. उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी करते हुए आईपीएस रचिता जुयाल (Rachita Juyal) को एसएसपी अल्मोड़ा (SSP Almora) की जिम्मेदारी दी है तो वहीं आईपीएस अमित श्रीवास्तव द्वितीय को एडीसी गवर्नर का पद दिया गया है.
प्रदीप कुमार राय को सेनानायक 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात किया गया है. इससे पहले इसी साल जनवरी माह में बड़े ट्रांसफर किए गए थे और 18 पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें