उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 4 PCS अधिकारियों का तबादला, शालिनी नेगी बनीं देहरादून एसडीएम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने शुक्रवार देर रात 4 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं.

देहरादून से एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा का टिहरी तबादला हो गया है उनके स्थान पर अब रामजी शरण शर्मा टिहरी से देहरादून आ हो गए हैं. इस संबंध में संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी किए हैं. परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी को एग्जाम कंट्रोलर यूकेएसएससी से हटाकर एसडीएम देहरादून लाया गया है वहीं हिमांशु कफलटिया को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी

ये रहे नाम

PCS कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से हटाया गया अपर जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया

PCS शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया

PCS रामजी शरण शर्मा कोपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया

PCS हिमांशु कफल्टिया को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून बनाया गया

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

25 फरवरी को भी हुए तबादले

उत्तराखंड में शासन ने शनिवार (25 फरवरी) को 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे. उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी करते हुए आईपीएस रचिता जुयाल (Rachita Juyal) को एसएसपी अल्मोड़ा (SSP Almora) की जिम्मेदारी दी है तो वहीं आईपीएस अमित श्रीवास्तव द्वितीय को एडीसी गवर्नर  का पद दिया गया है.

प्रदीप कुमार राय को सेनानायक 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात किया गया है. इससे पहले इसी साल जनवरी माह में बड़े ट्रांसफर किए गए थे और 18 पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी.