
राजू अनेजा,काशीपुर। नगर में डांस टीचर द्वारा 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील बातें करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताते चले कि पढ़ाई के साथ साथ योगा,डांस एवम कई तरह खेलो की प्रैक्टिस के लिए मांबाप अपने बच्चो को भरोसेमंद संस्थान में भेजते है परंतु यहां एक डांस टीचर द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनोनी हरकत की वजह से उक्त संस्थानों पर से मा बाप का विश्वास उठ गया है ऐसा ही एक शर्मनाक मामला काशीपुर क्षेत्र में देखने को मिला है जहां डांस सीखने गई 9 साल की बच्ची के साथ डांस टीचर द्वारा अश्लील बातें की जाती थी पीड़ित बच्ची ने जब सारा मामला परिजनों को बताया तो पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 9 साल की पुत्री डांस सीखने जाती है। वहां पर चेतन पाठक नाम का नया डांस टीचर उसके साथ अश्लील बातें कर उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें