डांस सिखाने के साथ-साथ 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील बातें करता था डांस टीचर, पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ पोस्को सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Along with teaching dance, the dance teacher used to talk obscenely with a 9-year-old girl, the police started investigation by registering a case against the accused dance teacher under several sections, including POSCO, on the complaint of the victim's father.

खबर शेयर करें -
Young woman and little girl standing together in the same ballet pose and dancing in dance studio

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर में डांस टीचर द्वारा 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील बातें करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है पीड़ित बच्ची के पिता  ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की  गुहार लगाई है इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतदाताओं को रिझाने में व्यस्त प्रत्याशी अपना ही वोट डालना भुला

बताते चले कि पढ़ाई के साथ साथ  योगा,डांस एवम कई तरह खेलो की प्रैक्टिस के लिए मांबाप अपने  बच्चो को भरोसेमंद संस्थान में भेजते है परंतु यहां एक डांस टीचर द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनोनी हरकत की वजह से उक्त संस्थानों पर से मा बाप का विश्वास उठ गया है ऐसा ही एक शर्मनाक मामला काशीपुर क्षेत्र में देखने को मिला है जहां डांस सीखने गई 9 साल की बच्ची के साथ डांस टीचर द्वारा अश्लील बातें की जाती थी पीड़ित बच्ची ने जब सारा मामला परिजनों को बताया तो पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 9 साल की पुत्री डांस सीखने जाती है। वहां पर चेतन पाठक नाम का नया डांस टीचर उसके साथ अश्लील बातें कर उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप