
आपको बताते चलें कि 2 दिन पूर्व नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कॉलोनी निवासी कमलेश महतो का घर जैसे ही पोकलैंड मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा था तभी दीवार के भीतर से एक सांप निकल आया, गृह स्वामी पहले से ही रेलवे और प्रशासन पर मकान तोड़ने के चक्कर में गुस्से में था इसी दौरान निकले सांप को देखकर आक्रोशित कमलेश ने एकाएक सांप को हाथ में पकड़ कर उसको अपने दांतो से बुरी तरह चबा डाला, यह घटना निकट खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में कैद कर ली, और यह वाक्या सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कमलेश महतो को आज दोपहर नगीना कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में उसका चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें