और देखते ही देखते जिंदे सांप को अपने दांतो से चबा गया युवक, सोशल मीडिया में वीडियो होने के बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

aur dekhate hee dekhate jinde saamp ko apane daanto se chaba gaya yuvak, soshal meediya mein veediyo hone ke baad van vibhaag kee teem ne aaropee yuvak ko kiya giraphtaar

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। नगीना कॉलोनी से रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बादमकान ध्वस्त करने के दौरान वहां निकले सांप को गृह स्वामी द्वारा गुस्से में आकर चबा लेने की घटना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया वन विभाग की टीम ने युवक द्वारा भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

 

आपको बताते चलें कि 2 दिन पूर्व नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के  दौरान कॉलोनी निवासी कमलेश महतो का घर जैसे ही पोकलैंड मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा था तभी दीवार के भीतर से एक सांप निकल आया, गृह स्वामी पहले से ही रेलवे और प्रशासन पर मकान तोड़ने के चक्कर में गुस्से में था इसी दौरान निकले सांप को देखकर आक्रोशित कमलेश ने एकाएक सांप को हाथ में पकड़ कर उसको अपने दांतो से बुरी तरह चबा डाला, यह घटना निकट खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में कैद कर ली, और यह वाक्या सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कमलेश महतो को आज दोपहर नगीना कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में उसका चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका