
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि कल देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि काली नगर स्थित चिकन शॉप में कछुए की खेप ब्रिकी के लिए लाई गई है। सूचना के बाद जब मौके पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई तो दुकान मालिक मौके से फरार हो गया जबकि कर्मचारी को टीम ने गिरफ्त में ले लिया जिसकी निशानदेही पर दुकान के अंदर दो कट्टो में अनुसूची एक श्रेणी के 42 कछुवे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज हालदार निवासी महतोष मोड़, गदरपुर बताया।आरोपी ने बताया कि कछुए की खेप उसका मालिक जयदेव निवासी कालीनगर ले कर आता है। जिसके बाद वह उन्हें बेचता है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसडीओ शशि देव ने बताया कि 42 कछुओ की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है जल्द ही मुख्य आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें