यहां चिकन शॉप में बेचे जा रहे थे जिंदा कछुए, वन विभाग की टीम ने छापामारी कर 42 कछुए की खेप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार जबकि दुकान मालिक मौके से हुआ फरार

Live turtles were being sold in a chicken shop here, the Forest Department team raided and arrested one accused with a consignment of 42 turtles while the shop owner fled from the spot

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा ,रुद्रपुर। वन विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहां काली नगर में स्थित एक चिकन शॉप में बिकने के लिए आए 42 जिंदा कछुए के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दुकान मालिक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि कल देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि काली नगर स्थित चिकन शॉप में कछुए की खेप ब्रिकी के लिए लाई गई है। सूचना के बाद जब मौके पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई तो दुकान मालिक मौके से फरार हो गया जबकि कर्मचारी को टीम ने गिरफ्त में ले लिया जिसकी निशानदेही पर दुकान के अंदर दो कट्टो में अनुसूची एक श्रेणी के 42 कछुवे बरामद हुए।  पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज हालदार निवासी महतोष मोड़, गदरपुर बताया।आरोपी ने बताया कि कछुए की खेप उसका मालिक जयदेव निवासी कालीनगर ले कर आता है। जिसके बाद वह उन्हें बेचता है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसडीओ शशि देव ने बताया कि 42 कछुओ की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है जल्द ही मुख्य आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल, हरेंद्र बोरा ने रस्सियों से बाइक खींचकर जताया आक्रोश