![]()
विपिन जोशी, लालकुआं:
अभी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के करीब छह माह बचे है। अमूमन चुनाव से दो माह पूर्व चुनावी माहौल जोर पकड़ता है। लेकिन इस बार छह माह पूर्व ही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। परिवर्तन यात्रा में हर तरफ होर्डिंग, बेनर के साथ के समर्थको का अपने नेता के प्रति भारी जोश दिखाई दिया। दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी हाईकमान को अपनी ताकत का एहसास कराया।। समर्थकों की नारेबाजी व जोश से ऐसा लग रहा था जैसे चुनावी माहौल अपने चरम पर हो। यही नही दावेदारों द्वारा अपने समर्थकों को अपने नाम की टीशर्ट भी वितरित की गई थी।
शनिवार को लालकुआं शहर का माहौल बदला बदला था। हर तरफ पोस्टर, बैनर व झंडे दिखाई दे रहे थे। बिल्कुल चुनावी माहौल की तरह। परिर्वतन यात्रा वीआईपी गेट में पहुंची तो कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा सैंकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा के स्वागत में पहले से ही वहा खड़े थे। इस दौरान उनके समर्थक शीर्ष नेतृत्व के साथ ही हरेंद्र बोरा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इधर पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी व किरन डालाकोटी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। जबकि हल्दूचौड़ में हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ों लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इसके अलावा नगर व बरेली रोड़ होर्डिंग व फ्लेप्सी से भरा पड़ा था। कुल मिलाकर परिवर्तन यात्रा के बहाने दावेदार शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
परिवर्तन यात्रा में दावेदारों के बीच गुटबाजी भी दिखाई दी
लालकुआं: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में दावेदारों के बीच गुटबाजी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। टिकट के दावेदार समर्थकों के साथ अलग-अलग स्थानों पर खड़े थे। जहां से वह रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल में आए। अपने नेता की फोटो लगे टी-शर्ट पहने समर्थक अपने अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। यही नहीं होर्डिंग व बैनरो में भी गुटबाजी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
हरीश रावत ने कहा सबको मिलेगा मौका
लालकुआं: परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा में दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन में गुटबाजी को भाप गए थे। यही कारण था कि उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को मौका मिलेगा। किसी को 2022 के चुनाव में मौका दिया जाएगा तो किसी को 2022 में ही सरकार बनाने के बाद मौका दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें