
हरिद्वार:
प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सरकार के कड़े रुख के बीच भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग के निदेशक राजपाल लेघा की अगुवाई में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 रिटेल भंडारणों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन रिटेल भंडारणों पर छापेमारी के दौरान भण्डारण नियमावली के नियमों के विपरीत गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत एक ही खनन सत्र में दो बार से अधिक अवैध अनियमितता पाए जाने पर निदेशक श्री राजपाल लेघा ने यह सख्त कदम उठाया है।
इन 5 रिटेल भंडारणों के लाइसेंस हुए निरस्त:
-
श्री राकेश कुमार (पुत्र श्री प्रेम कुमार, निवासी जैतपुर) – ग्राम रामपुर रायघटी, तहसील लक्सर में स्वीकृत भंडारण।
-
मैसर्स चौहान ट्रेडिंग कंपनी (प्रोप्राइटर श्री रोहित, निवासी भिक्कमपुर जीतपुर) – ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत भंडारण।
-
श्री अमरदीप रणावत (पुत्र श्री रणवीर सिंह रणावत, निवासी देहरादून) – ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत भंडारण।
-
मैसर्स मां दुर्गा इंटरप्राइजेज (प्रोप्राइटर श्रीमती कविता, निवासी कबूलपुर रायघटी) – ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत भंडारण।
-
श्रीमती राबिया अन्सारी (पत्नी श्री जुल्फकार अन्सारी, निवासी भिक्कमपुर जीतपुर) – ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत भंडारण।
“अवैध गतिविधियों पर विभाग का रुख बेहद सख्त है। हम प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार की नीतियों का कड़ाई से पालन करा रहे हैं। एक ही सत्र में दो बार से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी राजस्व की रक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी ऐसी छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
— राजपाल लेघा, निदेशक (भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें