![]()
पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आगामी अगस्त महीने में पूर्व सैनिकों और पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए एक बड़ी भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको कुमाऊं की ओर से कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भर्ती रैली आगामी 3 अगस्त से 8 अगस्त तक पिथौरागढ़ के देवकटिया ग्राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी।
तिथिवार भर्ती कार्यक्रम
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने के लिए कार्यक्रम को तिथिवार विभाजित किया गया है:
-
3 अगस्त: अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन (डीक्यूपमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा।
-
4 अगस्त: शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी।
-
5 से 8 अगस्त: शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार (इंटरव्यू) संपन्न कराया जाएगा।
पदों का विवरण
कुल 69 रिक्तियों में से कई पद अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षित किए गए हैं:
-
सैनिक (सामान्य ड्यूटी – GD): 49 पद (केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित)।
-
अन्य पद (अखिल भारतीय स्तर पर): सैनिक शेफ (4), वाशरमैन (2), टेलर (2), इक्विपमेंट रिपेयरर (2), हेयर ड्रेसर (3), ब्लैक स्मिथ (1), क्लर्क (1), कारपेंटर (3) और हाउस कीपर (2)।
योग्यता और शारीरिक मानक
-
पात्रता: पूर्व सैनिक (पेंशनधारक) या ऐसी भूतपूर्व महिला कर्मी जिन्होंने पर्यावरण वन मंत्रालय/जलवायु नियंत्रण या राज्य वन विभाग (उत्तराखंड) में न्यूनतम 20 साल की सेवा दी हो। सेवानिवृत्ति के 5 साल के भीतर नामांकन होना आवश्यक है।
-
शारीरिक मापदंड (पुरुष): न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम, न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी (गोरखा एवं गढ़वाली अभ्यर्थियों के लिए 152 सेमी)। सीने का माप 82 सेमी और 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।
-
शारीरिक मापदंड (महिला): न्यूनतम वजन 42 किलोग्राम, न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी। सीने में 5 सेमी का विस्तार करने में सक्षम होना अनिवार्य है।
-
अन्य: चिकित्सीय श्रेणी SHAPE-1 और चरित्र ‘अनुकरणीय/बहुत अच्छा’ होना चाहिए।
साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज
-
पूर्व सैनिकों के लिए: मूल डिस्चार्ज बुक, पीपीओ (मूल व छायाप्रति), पूर्व सैनिक पहचान पत्र, पहचान पत्र (आधिकारिक आईडी जैसे [Aadhaar Redacted]), मूल निवास प्रमाण पत्र और 7 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
-
भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए: मूल पेंशन आदेश, संबंधित विभाग द्वारा जारी 20 साल की सेवा का प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधिकारिक आईडी जैसे [Aadhaar Redacted]), मूल निवास प्रमाण पत्र और 7 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
महत्वपूर्ण नोट: चयनित कार्मिकों की सेवा अवधि साल में आवश्यकतानुसार अधिकतम 8 माह की होगी। उन्हें पद के अनुसार मूल वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्ते दिए जाएंगे।
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अधिक जानकारी या ऑनलाइन नामांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.130ta.com पर विजिट कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें