हिमालय प्रहरी

धूमधाम से मनाया गया उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महामंत्री रॉकी भाई का जन्मदिन

खबर शेयर करें -


महानगर अध्यक्ष संजय अरोड़ा के कार्यालय में जुटे पदाधिकारी, केक खिलाकर दी बधाई

राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की काशीपुर इकाई के महामंत्री राकेश अरोड़ा ‘रॉकी भाई’ का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महानगर अध्यक्ष संजय अरोड़ा के निजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारी एकत्रित हुए। सभी ने रॉकी भाई को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल खुशियों और आपसी भाईचारे से सराबोर रहा। पदाधिकारियों ने रॉकी भाई के प्रति अपना स्नेह और अपनत्व व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर राकेश अरोड़ा ‘रॉकी भाई’ ने सभी पदाधिकारियों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का प्यार, सम्मान और अपनापन उनके लिए अनमोल है। सभी ने जिस आत्मीयता के साथ उनके जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की, उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि महासभा के परिवार का स्नेह और सहयोग उन्हें सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और संगठनात्मक भाईचारे की झलक देखने को मिली। उपस्थित सभी लोगों ने रॉकी भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version