
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के समस्त नगर व क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अधर्म के खिलाफ खड़े होने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान
पावन अवसर पर जारी बयान में भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से दिया गया निष्काम कर्म का अमर संदेश युगों-युगों तक पूरी मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। उनका जीवन चरित्र हमें सदैव अधर्म और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र और देश सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। ऐसे पवित्र त्योहार हमारी सनातन संस्कृति की जड़ों को और अधिक गहरा करते हैं तथा समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। भाजपा नेता ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से जन्मोत्सव के इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें