हिमालय प्रहरी

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और उनकी बहू को ED ने किया समन, वन विभाग से जुड़ा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को ईडी ने 29 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. जबकि उनकी बहू को 7 मार्च को ईडी के समक्ष पेश होने का समन जारी हुआ है. दरअसल हाल ही में रावत के दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में स्थित ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की थी.

बता दें कि रावत पर वन विभाग की जमीन कर अवैध कब्जे और पेड़ काटने के आरोप लगे है. जिसको लेकर ईडी ने उनको PMLA के तहत समन जारी किया है. रावत बीजेपी सरकार में उत्तराखंड के वन मंत्री थें जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी.

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग का आरोप आए दिन लगाती है. विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार हमारे खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना की तहत करती है. वहीं बीजेपी इसपर पलटवार करते हुए कहती है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है.

Exit mobile version