
लालकुआं: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाब दो हिसाब दो व वादा निभावों बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाओ नारे के साथ नगर में विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिंदुखट्टा को राजस्व गांव बनाने समेत तमाम ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा। जिसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग की।
यह भी पढ़ें- गोली कांड में घायल मुक्कू की हालत गम्भीर, बरेली किया रेफर, देखे वीडियो व फ़ोटो
बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्वारा बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने, शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम निर्माण, लालकुआं वासियों को मालिकाना हक, बाईपास निर्माण, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा आईएसबीटी निर्माण का वादा कर जनता से वोट मांगे थे। यही नहीं भाजपा ने पूर्ववती कांग्रेस सरकार द्वारा बिन्दुखत्ता को नगर पालिका बनाने का पुरजोर विरोध किया। साथ ही वादा किया था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो व बिंदुखट्टा को राजस्व गांव बनाएंगे। लेकिन भाजपा सरकार को बने हुए साडे 4 वर्ष होने के बावजूद सरकार द्वारा कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। जिससे खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिन्दुखत्ता से लेकर लालकुआं तक विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारी हिसाब दो जवाब दो, वादा निभाओ बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाओ के नारे लगा रहे थे। बाद में प्रदर्शनकारियों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र खनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, चेयरमैन लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, बिन्दुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी, बरेली रोड ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, महिला कांग्रेस नेत्री बिना जोशी, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व निदेशक गिरधर बम, युवा कांग्रेसी नेता भुवन पांडे, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमल दानू, एडबोकेट मन्नू तूलेङा, बलवंत दानू, मोहन अधिकारी, सूर्यप्रकाश, मोहन कुड़ाई समेत तमाम कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया।