गोली कांड में घायल मुक्कू की हालत गम्भीर, बरेली किया रेफर, देखे वीडियो व फ़ोटो

संबंधित समाचार: शांतिपुरी में जुए के मामूली विवाद को गोली चली, युवक गंभीर
किच्छा: जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद चली गोली से घायल हुए युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों द्वारा उसे बरेली की राममूर्ति अस्पताल रेफर किया है । इधर पुलिस फोर्स आरोपी को पकड़ने के लिए शांतिपुरी समेत तमाम क्षेत्रों में दबिश दे रही है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://youtu.be/vQoJzXH5WsE
प्राप्त समाचार के अनुसार शांतिपुरी नंबर 4 उधम सिंह नगर निवासी मुक्कु टाकुली का पवन पॉपुलर फार्म के मैदान में जुए को लेकर अपने ही एक दोस्त से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दूसरे युवक ने मुक्कु टाकुली को गोली मार दी। मुक्कू के सर पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इस दौरान वहां गोली चलने से भगदड़ मच गई। जिसके वहां से गुजर रहे साथियों द्वारा मुक्कू को बाइक से सीएचसी किच्छा ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुक्कु को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर हालत गंभीर देखते हुए रुद्रपुर से भी चिकित्सकों ने उसे बरेली केस राममूर्ति अस्पताल में रेफर कर दिया है। इधर आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है।

फ़ोटो- घायल मुक्कू टाकुली
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

