
राजू अनेजा,काशीपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंशी राम चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और इसके बाद शांतिपूर्ण लेकिन सख्त तेवरों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जिस ग्रामीण भारत के उत्थान का सपना महात्मा गांधी ने देखा था, आज उसी गांधी के नाम को मनरेगा जैसी योजनाओं से मिटाने की साजिश रची जा रही है। यह सिर्फ नाम हटाने का नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकार छीनने का प्रयास है।”
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारें लगातार संवैधानिक मूल्यों और काम के अधिकार पर कुठाराघात कर रही हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि कांग्रेस अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जनता के हक़ की लड़ाई सड़कों से संसद तक लड़ती रहेगी।
धरना स्थल पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ नेता विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, इंदर सिंह एड., सरित चतुर्वेदी सहित कई नेताओं ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताया और गांधी के विचारों को ही देश के लिए एकमात्र रास्ता बताया।
इस अवसर पर पार्षद अब्दुल कादिर, संदीप चतुर्वेदी एड., अनिल शर्मा एड., डॉ. रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, महेंद्र लोहिया, सुशील भटनागर, जफर मुन्ना, परम सिद्धू, कुलदीप ऐरी, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, मीणा आर्य, अलका परवीन, सुजाता शर्मा, संजीव शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, इलियास महागीर, गुल्लू महागीर, शीतल शर्मा, मो. आरिफ, राकेश यादव टोपीवाला, प्रदीप जोशी, कृष्ण कुमार, चंद्रभूषण डोभाल, राकेश भगत, अक्षत मिड्ढा, संजय मेहरोत्रा, राजेंद्र अरोड़ा, वसीम राजा, मो. जाहिद, शिव कुमार श्रीमाली, पंकज पंत, रवि पपने, विनोद जोशी, शोएब सिद्दीकी, उमा सरस्वती, फूलवती, सावित्री, अजय कुमार, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।