
राजू अनेजा, रुद्रपुर। रुद्रपुर में कथित अपहरण की एक सनसनीखेज कहानी ने पुलिस को कई घंटे तक छकाए रखा, लेकिन जब परतें खुलीं तो मामला पूरी तरह से फर्जी निकला। नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने उसके प्रेमी को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी स्क्रिप्ट तैयार कर डाली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रुद्रपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति थाने पहुंचा और आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री, जो कक्षा नौ की छात्रा है, तथा कक्षा एक में पढ़ने वाला उसका बेटा शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद दोनों बच्चे घर लौटे। परिजनों के पूछने पर बच्चों ने बताया कि एक युवक उन्हें जबरन टेंट हाउस के गोदाम में ले गया और वहां बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। परिजनों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम में मौजूद एक युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाबालिग छात्रा का प्रेमी है। शुक्रवार को छात्रा स्कूल जाने के बजाय अपने छोटे भाई को साथ लेकर ई-रिक्शा से सीधे उसके गोदाम पहुंची थी। दोनों वहां कुछ समय रुके और फिर घर लौट गए।
इधर, दोपहर में नाबालिग छात्रा के पिता जब बच्चों को स्कूल में लंच देने पहुंचे, तो पता चला कि दोनों बच्चे स्कूल आए ही नहीं। तलाश करने पर बेटी के युवक के साथ होने की जानकारी मिली। इसके बाद बच्चों को घर लाकर प्रेमी को फंसाने की नीयत से अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी गई और पुलिस को गुमराह कर दिया गया।
थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि जांच में अपहरण का आरोप पूरी तरह निराधार पाया गया। मामले में परिजनों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, जबकि युवक के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई है।
इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि निजी आक्रोश में कानून को गुमराह करने की कोशिशें न सिर्फ पुलिस का वक्त बर्बाद करती हैं, बल्कि निर्दोषों को भी फंसा सकती हैं।
ताजा खबर
- बेटे के जन्मदिन से पहले मां की संदिग्ध मौत; ढाई साल की मासूम बोली– ‘पापा, मम्मी उठ नहीं रही हैं’
- राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर हरेंद्र सिंह बोरा ने दिया सेवा और सद्भाव का संदेश
- उत्तराखंड की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का 92 वर्ष की आयु में निधन; देश और प्रदेश में शोक की लहर
- उत्तराखंड में गर्मी का प्रचंड प्रहार: लू से लोग बेहाल, दून में सीजन का सबसे गर्म दिन..पारा 40 के करीब
- पिथौरागढ़: दूसरी बेटी होने पर पिता ने अस्पताल में काटा हंगामा; पुलिस ने नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: कालागढ़ रेंज में मिला नर बाघ का शव; आठ से दस वर्ष थी उम्र
- काशीपुर में चला ‘ऑपरेशन प्रहार’ का डंडा, हूटरबाजों-रैश ड्राइवरों पर टूटा पुलिस का कहर, SRS मॉल का बुद्ध स्पा सेंटर सीज
- नेता जी को सताने लगा टिकट कटने का डर! अब दून से लेकर दिल्ली तक लग रही हाजिरी
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी: 4 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, 20 मई के बाद बारिश देगी राहत
- मुख्यमंत्री ने चार अत्याधुनिक एंबुलेंस को किया रवाना; उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

