
लालकुआं (बिंदुखत्ता)। बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर ‘वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता’ ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में संगठन द्वारा विकासपुरी इंद्रानगर प्रथम और तिवारी नगर टूटी पुलिया क्षेत्र में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा के दौरान स्थानीय निवासियों और प्रबुद्धजनों ने क्षेत्र के लंबे समय से लंबित इस मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता के निवासी वर्षों से अपने बुनियादी अधिकारों के लिए प्रयासरत हैं, इसलिए अब बिना किसी अनावश्यक विलंब के क्षेत्र को वनाधिकार अधिनियम के तहत विधिवत राजस्व ग्राम घोषित किया जाना चाहिए। बैठक में संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, सचिव एडवोकेट बलवंत बिष्ट, उपाध्यक्ष भरत नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, कैप्टन दलबीर सिंह कफोला, डॉ. चंद्र सिंह दानू, सूबेदार मेजर हीरा सिंह बिष्ट, प्रो. आरसी पुरोहित, नंदन बोरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें