देहरादून: थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का आज निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से बीमार थीं और दिल्ली व देहरादून के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुन्नी देवी शाह का अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में उनके योगदान को याद किया है।