हिमालय प्रहरी

दोस्त ने दो दोस्तों के साथ दोस्त की बीवी से किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

कॉंसेप्ट फोटो

भवानीपाटणा : ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक महिला (26) से कथित तौर पर उसके पति के सहकर्मी और दो अन्य लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े 👉 कुछ और राहत के साथ एक सप्ताह और बढ़ा कोविड कर्फ्यू , देखे क्या है नियम
पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक महिला का पति गोवा में काम करता है और पिता का 27 वर्षीय एक सहकर्मी यहां एक गांव के निकट स्थित उसके आवास पर 11 दिसंबर की शाम को पति द्वारा भेजा गया कुछ सामान देने आया था।
यह भी पढ़े 👉 खटीमा में पत्नी ने पति पर अश्लील मैसेज भेजने पर किया मुकदमा
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के साथ रहने वाले उसके सास-ससुर के कहने पर आरोपी सहकर्मी उनके घर पर ही रात में रुक गया। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को जब महिला एटीएम जा रही थी तब आरोपी सहकर्मी ने उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की लेकिन उसने आधे रास्ते में ही मोटरसाइकिल रोककर अपने दो सहयोगियों को बुला लिया और महिला का अपहरण कर उसे सुनसान जगह ले गया, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गए और जाने से पहले किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़े 👉 सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का प्रविधान लागू, जानिए क्या होगा आपके घर मे रखे सोने का

Exit mobile version