
गढ़ीनेगी में उमड़ी भीड़, सचिन बाठला के समर्थन में मांगे वोट
राजू अनेजा, गढ़ीनेगी। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के पहले अध्यक्ष पद के लिए 9 जून को होने जा रहे चुनाव में सियासी माहौल दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला ने चुनावी रण में पूरी ताकत झोंक दी है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं और जनसंवाद के जरिए वह लगातार मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को चुनावी प्रचार में उस समय नया रंग भर गया जब सुप्रसिद्ध कलाकार और देवानंद की अदाकारी के लिए देशभर में मशहूर किशोर भानुशाली गढ़ीनेगी पहुंचे। उनके पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
देवानंद के अंदाज में मांगे वोट
किशोर भानुशाली ने अपने चिर-परिचित देवानंद अंदाज में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से कमल के फूल के निशान पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गढ़ीनेगी को एक ईमानदार, शिक्षित और कर्मठ नेतृत्व की जरूरत है और सचिन बाठला इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।
उनकी शैली और संवादों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। चुनावी माहौल के बीच देवानंद के अंदाज में की गई वोट की अपील लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
‘गढ़ीनेगी को मॉडल नगर पंचायत बनाना मेरा सपना’ : सचिन
भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला ने कहा कि गढ़ीनेगी को मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित करना उनका वर्षों पुराना सपना है। इसी सोच के साथ उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से बजट स्वीकृत कराकर अनेक विकास कार्य कराए गए हैं और नगर पंचायत बनने के बाद विकास को और तेज गति दी जाएगी। उनका दावा है कि जनता विकास और पारदर्शिता के नाम पर भाजपा को समर्थन दे रही है।
भाजपा खेमे में बढ़ा उत्साह
किशोर भानुशाली के प्रचार अभियान में शामिल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। पार्टी नेताओं का दावा है कि गढ़ीनेगी की जनता विकास के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है और कमल खिलाने के लिए तैयार है।
भाजपा समर्थकों का कहना है कि गढ़ीनेगी में अब बदलाव की बयार चल चुकी है और कमल के फूल को जीत से रोक पाना विरोधियों के लिए आसान नहीं होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें