हल्द्वानी: बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को जब परिजनों ने नशा करने से रोका तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी. जिसके बाद वह घर से नाराज होकर गौला नदी पहुंचा और नदी में उतरने की कोशिश के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि गफूर बस्ती निवासी 25 वर्षीय विशाल उर्फ काकू नशे का आदी था. नशे को लेकर परिवार वाले बार-बार उसको रोकते थे. ऐसे में देर रात विशाल परिवार वालों से झगड़ कर आत्महत्या की धमकी देकर गौला नदी जा पहुंचा. जहां वह नदी में उतरते समय पत्थरों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. ऐसे में परिजन उसको अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसके मौत हो गई.
बनभूलपुरा थाना प्रभारी आसिफ खान ने बताया कि नदी किनारे गिरे युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था. जिसकी कमर की हड्डी भी टूट गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें