हल्द्वानी : नशा करने से परिजनों ने रोका तो युवक नदी में कूदा, इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को जब परिजनों ने नशा करने से रोका तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी. जिसके बाद वह घर से नाराज होकर गौला नदी पहुंचा और नदी में उतरने की कोशिश के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

बताया जा रहा है कि गफूर बस्ती निवासी 25 वर्षीय विशाल उर्फ काकू नशे का आदी था. नशे को लेकर परिवार वाले बार-बार उसको रोकते थे. ऐसे में देर रात विशाल परिवार वालों से झगड़ कर आत्महत्या की धमकी देकर गौला नदी जा पहुंचा. जहां वह नदी में उतरते समय पत्थरों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. ऐसे में परिजन उसको अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसके मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

बनभूलपुरा थाना प्रभारी आसिफ खान ने बताया कि नदी किनारे गिरे युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था. जिसकी कमर की हड्डी भी टूट गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad