
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम काशीपुर से सवारियों को लेकर हल्द्वानी जा रही एक निजी यात्री बस संख्या यू के 04 पी के 0030 की कोसी पुल के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। बस में फंसे यात्री बाहर निकालने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे।इस बीच काशीपुर तहसीलदार युसुफ अली वीआईपी ड्यूटी के लिए उधर से गुजर रहे थे कि दुर्घटनाग्रस्त बस और घायल यात्रियों को देख कर वहां रूके और तत्काल घायल बस यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।वही सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया तथा बाद में सवार यात्रियों से जानकारी एकत्र कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।बस में सवार करीब आधा दर्जन महिला पुरुष यात्रियों को चोटें आई हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हल्दवानी/रुद्रपुर/ काशीपुर मार्ग पर सवारियों को भेड़ बकरियों की तरह ठूसकर फर्राटा भरते डग्गामार वाहन
हल्दवानी/रुद्रपुर/ काशीपुर मार्ग पर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग ने इस कदर आंखे मुंदी हुई है कि उक्त मार्ग पर चलने वाले डग्गा मार वाहन सारे नियमो को ताक में रख खुलेआम सवारियों को भेड़ बकरियों की तरह ठूसकर फर्राटा भरते दिखाई देते है यही नही नशे में धुत चालक रोजाना सेकड़ो यात्रियों की जान इस कदर दाव पर लगा देते है कि मानो सारे नियम व कानून तोड़ने की उन्हें पूरी छूट मिली हुई हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें