काशीपुर से हल्द्वानी सवारियों को लेकर जा रही है निजी बस की कोसी नदी के पास  ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल, भगवान बन कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार  युसुफ अली ने चीख-पुकार रहे घायलों को पहुचाया अस्पताल

A private bus carrying passengers from Kashipur to Haldwani collided with a truck near the Kosi river, half a dozen passengers were injured, Tehsildar Yusuf Ali rushed to the spot as God, screaming and taking the injured to the hospital.

खबर शेयर करें -

‎राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही प्राइवेट बस की कोसी पुल के पास ट्रक से हुई जोरदार  टक्कर के दौरान करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि  बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पहुची। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से वीआईपी ड्यूटी में जा रहे तहसीलदार ने मौके पर रुक कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम काशीपुर से  सवारियों को लेकर हल्द्वानी जा रही एक निजी यात्री बस संख्या यू के 04 पी के 0030 की कोसी पुल के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। बस में फंसे यात्री बाहर निकालने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे।इस बीच काशीपुर तहसीलदार युसुफ अली वीआईपी ड्यूटी के लिए उधर से गुजर रहे थे कि दुर्घटनाग्रस्त बस और घायल यात्रियों को देख कर वहां रूके और तत्काल घायल बस यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।वही सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया तथा बाद में सवार यात्रियों से जानकारी एकत्र कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।बस में सवार करीब आधा दर्जन महिला पुरुष यात्रियों को चोटें आई हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हल्दवानी/रुद्रपुर/ काशीपुर मार्ग पर सवारियों को भेड़ बकरियों की तरह  ठूसकर फर्राटा भरते डग्गामार वाहन
हल्दवानी/रुद्रपुर/ काशीपुर मार्ग पर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग ने इस कदर आंखे मुंदी हुई है कि उक्त मार्ग पर  चलने वाले डग्गा  मार वाहन सारे नियमो को ताक में रख खुलेआम सवारियों को भेड़ बकरियों की तरह  ठूसकर फर्राटा भरते दिखाई देते है यही नही नशे में धुत चालक रोजाना सेकड़ो यात्रियों की जान इस कदर दाव पर लगा देते है कि मानो सारे नियम व कानून तोड़ने की  उन्हें पूरी छूट मिली हुई हो।
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद