हिमालय प्रहरी

बिन्दुखत्ता के हरेंद्र रावत ने उत्तराखंड टूरिज्म की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कार, बधाई देने वालों का लगा तांता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– उत्तराखंड टूरिज्म की तरफ से आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में बिंदुखत्ता के होनहार फोटोग्राफर हरेंद्र रावत ने अपने हुनर और फोटोग्राफी के बदौलत पहला पुरस्कार जीता है उन्हें ₹1 लाख का इनाम और फर्स्ट प्राइज मिला है।

दरअसल बीते फरवरी माह में उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी में फोटोग्राफ्स के ऑनलाइन आवेदन हुए थे जिसमें ऑनलाइन अप्लाई करते हुए बिन्दुखत्ता के हरेंद्र रावत में अपने कैमरे से खींची नैनीताल की नंदा सुनंदा महोत्सव की सुंदर फोटोग्राफ्स को अपलोड कर आवेदन किया था। जिसे कल्चरल कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला है। हरेंद्र ने मुंबई से फोटोग्राफी के गुर सीखे हैं और उनकी हर फोटोग्राफ लाजवाब रहती है।

 

Exit mobile version