
कांग्रेस नेता रवि शंकर तिवारी द्वारा छबील कार्यक्रम का आयोजन
राजू अनेजा,लालकुआं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं क्षेत्र से प्रबल दावेदार हरेंद्र सिंह बोरा ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कांग्रेस नेता रवि शंकर तिवारी द्वारा आयोजित छबील कार्यक्रम में राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।
कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र सिंह बोरा खुद लोगों के बीच पहुंचे और राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाना बेहद पुण्य का कार्य है, जिसे क्षेत्र के कई समाजसेवी समय-समय पर निभाते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है और हम सभी को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करे तो समाज में आपसी भाईचारा और मानवता और मजबूत होगी।
हरेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि जनता की सेवा केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि उनका सामाजिक दायित्व है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही।