हिमालय प्रहरी

मेयर हो तो ऐसा हो ! जनता के नेता दीपक बाली ने अपनी बुद्धिमता के बल पर चुटकियों में निबटाया वार्ड नंबर 13 का सड़क और नाली का विवाद

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर निगम काशीपुर के वार्ड नंबर 13 में बीते कई दिनों से सड़क और नाली निर्माण को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार महापौर दीपक बाली की बुद्धिमत्ता और तत्परता से सुलझ गया। शुक्रवार को महापौर स्वयं अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों से संवाद कर सर्वसम्मति से समाधान निकाला।


दो गुटों में बंटे थे लोग
वार्ड में सड़क निर्माण के साथ नाली की मांग को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए थे। एक पक्ष चाहता था कि बरसात का पानी घरों में न भरे, इसके लिए नाली अनिवार्य है। वहीं दूसरा पक्ष नाली के ढलान को लेकर आशंकित था और निर्माण का विरोध कर रहा था। विवाद के चलते लोगों ने निगम दफ्तर तक धरना देकर मेयर से ही न्याय की गुहार लगाई थी।


मेयर ने मौके पर किया मुआयना
महापौर दीपक बाली ने अधिकारियों संग क्षेत्र का निरीक्षण कर वार्डवासियों को समझाया कि जल निकासी में समस्या ढलान की नहीं, बल्कि अंतिम पॉइंट की सफाई की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नालियों की सफाई नियमित होगी और अतिक्रमण हटाकर एक बड़ा नाला बनाया जाएगा, जिससे पानी का सुचारू निकास सुनिश्चित हो सके।


सर्वसम्मति से हुआ विवाद खत्म
मेयर की समझाइश और व्यवहारिक समाधान से दोनों गुट राजी हो गए और लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। अब वार्ड में सड़क और नाली दोनों का निर्माण सुचारू रूप से होगा।


वार्डवासियों ने जताया आभार
पार्षद गुंजन प्रजापति समेत क्षेत्र के तमाम लोगों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक बाली ने हर बार की तरह इस बार भी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता से समस्या का हल निकाला।

Exit mobile version