
शनिवार को मोटरसाइकिल की चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि नगर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम गठित की गई थी उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को मामूर किया गया इसी क्रम में कटोराताल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा 3 अगस्त की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर मानपुर तिराहे से आगे मानव विहार की तरफ कच्चे रास्ते में जा रहे मोटरसाईकिल सवारों की संदिग्ध गतिविधियां देखते हुये दबे पांव उनके पीछे-पीछे चलकर अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र निर्मल सिंह निवासी मकान नंबर 124 पटाखों के गोदाम के पीछे मानपुर रोड काशीपुर तथा जुनैद अंसारी पुत्र जाहिद अंसारी निवासी मौ0 काजीबाग थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को घेरा बंदी करके पुलिस ने दबोच लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें