साप्ताहिक बाजारो में खड़ी बाइक पर पलक झपकते ही कर देते थे हाथ साफ, परंतु पुलिस के बिछाए जाल से नही बच सके बाइक चोर

In the blink of an eye on the bike parked in the weekly markets, they used to clean their hands but could not escape from the sharp eyes of the police.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर   गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनक निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छुपाई गई चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की है पकड़े गए दोनों आरोपी काशीपुर के रहने वाले हैं जो रेकी के जरिए भीड़भाड़ वाले स्थानों खड़ी मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाते थे।

 

 

शनिवार को मोटरसाइकिल की चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि नगर में लगातार मोटरसाइकिल  चोरी की बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम  गठित की गई थी उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को मामूर किया गया इसी क्रम में कटोराताल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा 3 अगस्त की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर मानपुर तिराहे से आगे मानव विहार की तरफ कच्चे रास्ते में जा रहे मोटरसाईकिल सवारों की संदिग्ध गतिविधियां देखते हुये दबे पांव उनके पीछे-पीछे चलकर अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र निर्मल सिंह निवासी मकान नंबर 124 पटाखों के गोदाम के पीछे मानपुर रोड काशीपुर तथा जुनैद अंसारी पुत्र जाहिद अंसारी निवासी मौ0 काजीबाग थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को घेरा बंदी करके पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे झाड़ियों में छिपाई हुई 14 चोरी की मोटरसाईकिले पुलिस ने बरामद की। वाहन चोरों द्वारा बताया गया कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के काशीपुर तथा आईटीआई, रामनगर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों की साप्ताहिक बाजार से मोटरसाईकिलें चुराते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी करने से पहले बाइक वाले व्यक्ति की रैकी करने के बाद मोटरसाईकिल चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसका नंबर प्लेट हटा देते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  गंगा में कुत्ते को नहलाने पर हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने जताया कड़ा रोष
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कल शनिवार को मोबाइल पर अचानक बज सकती है इमरजेंसी बीप; उत्तराखंड में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट का होगा परीक्षण