
आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर आबकारी टीम काशीपुर एवं परिवर्तन दल की कुमाऊं मंडल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामार अभियान चलाकर खाई खेड़ा ,बरखेड़ी ,रामपुरा क्षेत्र में चल रही छह शराब भट्टीयों एवं 22000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया तथा मौके पर मौजूद शराब बनाने के उपकरण और ट्यूब में भरी 450 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया। टीम में प्रमुख रूप से आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक परिवर्तन विभाग कुमाऊं मंडल साहिबा इकबाल ,अशीष सिद्धकी, हरिओम राणा ,,महेश लोहनी, कृष्णा चंद्र, संजीव कुमार मौजूद रहे।