होली पर्व को देखते हुए आबकारी विभाग एक्शन मोड पर , 6 शराब भट्टीओं और हजारों लीटर लहन को किया नष्ट

Excise department on action mode in view of Holi festival, destroyed 6 distilleries and thousands of liters of Lahan

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । जैसे-जैसे होली पर्व का त्यौहार नजदीक आते जा रहा है क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब तस्करों ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं इधर  आबकारी टीम ने सघन छापामार अभियान चलाकर 6 शराब की भट्टीयो और हजारों लीटर लहन को नष्ट कर खेतों में छुपा कर रखी गई अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों को जप्त कर लिया।

आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर आबकारी टीम काशीपुर एवं परिवर्तन दल की कुमाऊं मंडल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर  छापामार अभियान चलाकर खाई खेड़ा ,बरखेड़ी ,रामपुरा क्षेत्र में चल रही छह शराब भट्टीयों एवं 22000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया तथा मौके पर मौजूद शराब बनाने के उपकरण और ट्यूब में भरी 450 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया। टीम में प्रमुख रूप से आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक परिवर्तन विभाग कुमाऊं मंडल साहिबा  इकबाल ,अशीष सिद्धकी, हरिओम राणा ,,महेश लोहनी, कृष्णा चंद्र, संजीव कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतदाताओं को रिझाने में व्यस्त प्रत्याशी अपना ही वोट डालना भुला