हिमालय प्रहरी

नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के सम्मानित नागरिकों को सूचित किया जाता है कि क्षेत्र के जो भी बुजुर्ग (महिला एवं पुरुष) 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए अपने आवेदन जल्द से जल्द कार्यालय नगर पंचायत लालकुआं में जमा कराएं।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लोटनी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र आवेदकों को अपने आवेदन के साथ अध्यक्ष नगर पंचायत के नाम एक प्रार्थना पत्र (व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सहित) और निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर कार्यालय में जमा करने होंगे:
  1. आय प्रमाण पत्र: तहसीलदार द्वारा निर्गत (रुपया 4000 की निर्धारित सीमा तक)।
  2. प्रस्ताव: ग्राम सभा की खुली बैठक का प्रस्ताव।
  3. राशन कार्ड: राशन कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति।
  4. आधार कार्ड: आधार कार्ड की छायाप्रति (विशेष ध्यान दें: राशन कार्ड और आधार कार्ड में दर्ज आयु समान होनी अनिवार्य है)।
  5. बैंक विवरण: बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति।
  6. फोटोग्राफ: आवेदक की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लोटनी ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने वार्डों में निवास करने वाले पात्र और जरूरतमंद बुजुर्गों तक इस सूचना को पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
सभी पूर्ण आवेदन नगर पंचायत कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान जमा किए जा सकते हैं।
निवेदक:
(सुरेंद्र सिंह लोटनी)
अध्यक्ष,
नगर पंचायत लालकुआं, नैनीताल।
Exit mobile version