हिमालय प्रहरी

चलती फिरती क्रेटा में चलता था करोड़ों रुपए का IPL सट्टा, तीसरी पास दो सगे भाई चला रहे थे पूरा नेटवर्क — ग्रेजुएट करता था हिसाब-किताब

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने IPL सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार की कमान कक्षा तीन पास दो सगे भाइयों के हाथ में थी, जबकि करोड़ों रुपये के लेन-देन का पूरा लेखा-जोखा एक ग्रेजुएट युवक संभाल रहा था। आरोपी क्रेटा कार में बैठकर ही सट्टे का पूरा खेल संचालित करते थे।

रोज 7 से 8 लाख का दांव, सीजन में 3.50 करोड़ का खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिदिन करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का IPL सट्टा लगवाते थे। पूरे सीजन में अब तक यह नेटवर्क लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का अवैध कारोबार कर चुका है।
क्रेटा कार बनी चलता-फिरता सट्टा अड्डा
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी किसी तय स्थान पर नहीं बल्कि क्रेटा कार के अंदर बैठकर ही पूरा सट्टा ऑपरेट करते थे। मोबाइल फोन और ऑनलाइन एप्स के जरिए दांव लगाए जाते थे और वहीं से पूरी मॉनिटरिंग की जाती थी।

दो सगे भाई और एक ग्रेजुएट की तिकड़ी
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
35 वर्षीय रवि गुप्ता (मुख्य संचालक)
उसका 22 वर्षीय भाई रोहित गुप्ता
30 वर्षीय मोहित प्रसाद (ग्रेजुएट, हिसाब-किताब संभालने वाला)
पुलिस के मुताबिक रवि और रोहित पहले छोटे स्तर पर सट्टा खिलाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने IPL सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया।

व्हाट्सएप और APK ऐप से चलता था पूरा खेल

आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप और थर्ड पार्टी APK एप्लिकेशन के जरिए लोगों को जोड़ते थे। यूजर्स को अलग-अलग सीक्रेट कोड दिए जाते थे और उसी आधार पर नंबर गेम और बेटिंग कराई जाती थी। इस नेटवर्क में बड़ी संख्या में युवा भी जुड़े हुए थे।
बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने मौके से बरामद किया—
6 मोबाइल फोन
1 रजिस्टर
1 पेन
51 हजार रुपये नकद

क्रेटा कार (सीज)

 

तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुराने मामलों का भी खुलासा
मुख्य आरोपी रवि गुप्ता पर पहले से ही गैंबलिंग एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि सट्टे की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को भी जब्त किया जा सकता है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने साफ कहा है कि IPL के नाम पर चल रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे गिरोहों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version