28 नवंबर को होगा विशेष धार्मिक आयोजन, पूजन-हवन के बाद आयोजित होगा विशाल भंडारा
राजू अनेजा, काशीपुर। नगर के श्री बालाजी मुक्ति धाम मंदिर में एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। मंदिर में देवाधिदेव महादेव एवं शिव परिवार की पुनः भव्य प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 28 नवंबर, शनिवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंदिर समिति की ओर से समस्त शिवभक्तों को सपरिवार आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सात बजे शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे प्राण-प्रतिष्ठा हवन आयोजित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच होने वाले इन धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
वहीं दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।
समिति की ओर से जारी आमंत्रण में कहा गया है कि इस शुभ अवसर पर सभी भक्तजन सपरिवार पहुंचकर शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
यह रहेगा कार्यक्रम
- सुबह 7 बजे: प्राण-प्रतिष्ठा पूजन
- सुबह 10 बजे: प्राण-प्रतिष्ठा हवन
- दोपहर 12 बजे: विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण
स्थान : श्री बालाजी मुक्ति धाम मंदिर समिति, काशीपुर, उत्तराखंड।
हर हर महादेव! जय श्री महाकाल! जय बाबा भोलेनाथ!
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


