
इधर दंपति की मौत परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर छोटे गुरुद्वारे वाली गली निवासी सतकरतार पुत्र हरवंश सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर, बेटा जगदीप 15 वर्ष, बेटी हरनीत 21 वर्ष व मित्र गुरजीत पुत्र बलदेव निवासी फसीहापुर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर के साथ काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी टोयोटा ग्लैंजा कार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली देहात (गंगा नदी पुल से पहले) नगीना के बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चला रहे सतकरतार 50 वर्ष व उसकी पत्नी सिमरन कौर 45 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि इनकी पुत्री हरनीत व पुत्र जपदीप व मित्र गुरजीत 35 वर्ष को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ट ने पुलिस टीम के साथ सभी को कार से बाहर निकाला तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गाया है। सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।