चंडीगढ़ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे काशीपुर के दंपति की हरिद्वार हाईवे पर कार पलटने से दर्दनाक मौत, कार में सवार दो बच्चे व उनके एक मित्र घायल

Kashipur couple going to attend Chandigarh marriage ceremony died due to overturning of car on Haridwar Highway, two children and one of their friends were injured in the car

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर से चंडीगढ़ विवाह समारोह जा रहे काशीपुर के दंपत्ति की हरिद्वार राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर कार पलटने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे व एक मित्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया है।
इधर दंपति की मौत परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर छोटे गुरुद्वारे वाली गली निवासी सतकरतार पुत्र हरवंश सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर, बेटा जगदीप 15 वर्ष, बेटी हरनीत 21 वर्ष व मित्र गुरजीत पुत्र बलदेव निवासी फसीहापुर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर के साथ काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी टोयोटा ग्लैंजा कार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली देहात (गंगा नदी पुल से पहले) नगीना के बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चला रहे सतकरतार 50 वर्ष व उसकी पत्नी सिमरन कौर 45 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि इनकी पुत्री हरनीत व पुत्र जपदीप व मित्र गुरजीत 35 वर्ष को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ट ने पुलिस टीम के साथ सभी को कार से बाहर निकाला तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गाया है। सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन