
हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और धारचूला से पहुंचे विशेषज्ञ
शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. चंचल सिंह, उप जिला चिकित्सालय धारचूला से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कमल नयन जोशी, जिला चिकित्सालय नैनीताल से सर्जन डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ (बागेश्वर) से डॉ. अमित कुमार तथा हरिद्वार से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू को काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है।
दो वरिष्ठ चिकित्सकों की हुई विदाई
दूसरी ओर अस्पताल में तैनात वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ कर दिया गया है।
विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा था अस्पताल
एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लंबे समय से चेस्ट विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था। कई गंभीर मरीजों को उपचार के लिए हल्द्वानी और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब छह चिकित्सकों की तैनाती से इलाज की सुविधाएं बेहतर होने और मरीजों को स्थानीय स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।