राजू अनेजा,काशीपुर। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। शासन ने प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सकों का स्थानांतरण काशीपुर कर दिया है। इससे अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है।
हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और धारचूला से पहुंचे विशेषज्ञ
शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. चंचल सिंह, उप जिला चिकित्सालय धारचूला से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कमल नयन जोशी, जिला चिकित्सालय नैनीताल से सर्जन डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ (बागेश्वर) से डॉ. अमित कुमार तथा हरिद्वार से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू को काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है।
दो वरिष्ठ चिकित्सकों की हुई विदाई
दूसरी ओर अस्पताल में तैनात वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ कर दिया गया है।
विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा था अस्पताल
एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लंबे समय से चेस्ट विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था। कई गंभीर मरीजों को उपचार के लिए हल्द्वानी और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब छह चिकित्सकों की तैनाती से इलाज की सुविधाएं बेहतर होने और मरीजों को स्थानीय स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
ताजा खबर
- कमलेश चंदोला की बढ़ती सक्रियता से गरमाई लालकुआं की सियासत
- आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला
- काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की ‘डोज’, चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती
- 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान
- रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू
- चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा’… दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप
- नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे
- उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त
- इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग
- अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

