हिमालय प्रहरी

खटीमा विधायक पुष्कर धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

K

देहरादून: आखिरकार तमाम कयासों के इतर खटीमा विधायक पुष्कर धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है।
यह भी पढ़े- उत्तराखंड में आने वाली है मुख्ममंत्री की तीसरी लहर, देखे सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री को लेकर ट्रोल हो रहे जोक्स
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद शुक्रवार की देर साम देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद से ही नए मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए तमाम कयास लगाए जा रहे थे। पूरे दिन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रितु खंडूरी, बिशन सिंह चुफाल, पुष्कर धामी, बंशीधर भगत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह कौशिक का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ की चर्चाओं में रहा। लेकिन ऐन वक्त पर केंद्र द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों ने युवा चेहरा वो खटीमा के विधायक पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर सभी विधायकों में अपनी मोहर लगा दी।

Exit mobile version