हिमालय प्रहरी

“लालकुआं विधानसभा मेरा शरीर, बिंदुखत्ता मेरा हृदय”: पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जताया जनता से भावुक रिश्ता, आगामी चुनाव और भू-कटाव पर दिए बड़े संकेत

खबर शेयर करें -
लालकुआं। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ अपने प्रगाढ़ व भावनात्मक संबंधों को व्यक्त करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्षेत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि “लालकुआं विधानसभा मेरा शरीर है, बिंदुखत्ता मेरा हृदय है, बरेली रोड मेरा दिमाग है और चोरगलिया – गौलापार की गलियां मेरे किडनी-लीवर हैं।” वरिष्ठ नेता दुर्गापाल ने भावुक होते हुए कहा कि जिस प्रकार कोई भी मानव शरीर इन मुख्य अंगों के बिना जीवित नहीं रह सकता, ठीक उसी प्रकार वह भी अपनी सम्मानित जनता के बगैर अधूरे हैं। उनका अस्तित्व और उनकी राजनीति पूरी तरह से क्षेत्र के देवतुल्य लोगों को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पूरी विधानसभा को अपना परिवार मानकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप ही क्षेत्र की सेवा की है।
परिवार से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, गौला नदी के कटाव का स्थायी समाधान प्राथमिकता
आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री ने संकेत दिया कि यदि उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति चुनावी मैदान में आता है, तो वह जनता के पूर्ण आशीर्वाद और विश्वास के साथ उतरेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता का मान-सम्मान है। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गौला नदी से हो रहे लगातार भू-कटाव का स्थायी समाधान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भावुक अंदाज में जनता को भरोसा दिलाया कि उनका परिवार हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ मुस्तैदी से खड़ा रहेगा। राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए क्षेत्र में नई राजनीतिक दिशा और मजबूत दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

दुर्गापाल के बयान का पुरजोर समर्थन करते हुए   वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई बोले

Exit mobile version