
रविवार को नगर के एक निजी होटल में केडी एफ के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सर्वप्रथम केडीएफ़ के सभी ट्रस्टियों की तरफ़ से वरिष्ठ पत्रकार स्व० श्री कुंदन शाह जी के अकस्मात् निधन पर शोक प्रकट किया गया इसके बाद केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मीडिया से मुखादिव होते हुए बताया कि
केडीएफ़ काशीपुर को ख़ुशहाल बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिये उनके एक प्रतिनिधी मंडल ने देहरादून पहुंच कर विभिन्न विभागों के सचिवों से मुलाकात की जिसमें
सर्वप्रथम पर्यटन सचिव सचिव कुरवे को मिला प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें अवगत कराया की काशीपुर एक एतिहासिक पौराणिक शहर है जो प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। चार प्रमुख धर्म सनातन,आर्य, सिख एवं बोध की नगरी काशीपुर को प्राथमिकता देते हुए विकसित करवाने में सहयोग करने का केडीएफ़ ने अनुरोध किया उन्हें काशीपुर के सभी धर्मों के एतिहासिक स्थलों जिनमे प्रमुख श्री भीमशंकर मंदिर, चेती मंदिर, दरोणासागर, गिरि सरोवर, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, नागनाथ मंदिर आदि की व उनकी महत्वता की जानकारी दी तथा इन्हें तीर्थ पर्यटन के लिये आकर्षक बनाने हेतू विकसित करने पर ज़ोर दिया। सचिव कुरवे को अवगत कराया की द्रोणासागर को १३ ज़िले १३ डेस्टिनेशन में लिया गया है व उसके लिये आवंटित राशि को चार फेज में खर्च कर कार्य करवाना शुरू किया गया है जिसका प्रथम फेज प्रगति पर है। दूसरे व तीसरे फेज का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की माँग रखी व ताल की सफ़ाई व जल पूर्ति हेतू कार्य करवाने में सहयोग देने की माँग की जिस पर उन्होंने MD कुमाऊँ विकास मंडल को फ़ोन करके प्राथमिकता के साथ इन कार्यों को करवाने व आवश्यक धन की माँग की कोई कमी नहीं होने देने का आश्वस्त किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने
पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पांडे ने केडीएफ़ के प्रतिनिधि मंडल की माँग पर रामनगर रोड के फ़्लाइओवर को तेज़ी के साथ बनवाने व आईआईएम की रॉड , फ्लाईओवर की साइड रोड़ को यथाशीघ्र बनवाने हेतू आदेशीय किया व दोनों फ़्लाइओवर की समस्याओं के समाधान यथाशीघ्र करने हेतू उचित आदेश पारित किये। सचिव पांडे जी ने सुपरिडेंट इंजीनियर अरुण पांडे जी को फ़ोन करके केडीएफ़ की समस्याओं से अवगत कराया व अदेशित किया की बाजपुर रोड के फ़्लाइओवर की आरडीएसओ से इंस्पेक्शन शीघ्र करवाये व फ़्लाइओवर के नीचे लाइट, टाइले व सोंदर्यकरण करवाने हेतू उचित कार्यवाही करे। केडीएफ़ ने काशीपुर की मुख्य मुरादाबाद रोड- रामनगर रोड़, बाजपुर रोड को केन्द्र की अंडरग्राऊंड ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में समलित करके समस्त विधुत लाइन व जल निकासी को अंडरग्राउंड कर काशीपुर का सोंदर्यकरण किया जाये जिस पर उनके द्वारा सहमती दी गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने
मुख्यसचिव स० संधू जी को काशीपुर में हो रही विधुत समस्या से अवगत कराया जिसके लिये उनके द्वारा कमेटी बना कर राष्ट्रीय ग्रिड से समय से advance purchase agreement करने हेतू आश्वस्त किया। काशीपुर के निगम को विकास हेतू पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। नेपा की ज़मीन को दिसम्बर माह में होने वाले इन्वेस्टमेंट मीट के लिये लैंड बैंक के रूप में समलित करते हुए यहाँ पर विकास पूरक योजनाओं को शुरू कराने की माँग को स्वीकार किया व हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। शीघ्र मुरादाबाद काशीपुर एनएच रॉड की ज़मीन का अभिकरण करवाने प्रक्रिया को तेज करते हुए वर्ष २०२५ तक इस सड़क को बनवाने हेतु शासन उचित प्रयास करेगी। केडीएफ़ ने पर्यटन व लोनीवी सचिव को दी गई मांगो की जानकारी मुख्य सचिव को दी। काशीपुर को शिक्षा का केन्द्र बनाने हेतू आईआईटी की कुमाऊँ शाखा को काशीपुर में खुलवाने के साथ साथ केन्द्र की अन्य योजनाओ के प्रशिक्षण केंद्र जो उत्तराखण्ड में अभी नहीं खुले हो जैसे मेडिकल कालेज, डिज़ास्टर मैनेजमेंट, आर्किटेक्ट कालेज आदि खुलवाने हेतू अनुरोध किया। इस दौरान
केडीएफ़ के अध्यक्ष राजीव घई, योगेश जिंदल, चक्रेश जैन, योगेन्द्र जिंदल, राजीव घई, डॉ बी०एम०गोयल, शरत गोयल , अतुल असवा, आशीष बुधवार ,एम.पी. सिंह उपस्थित रहे।