
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक फेरबदल में कई प्रमुख जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को भी इधर-उधर किया गया है।
नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में नए एसएसपी की तैनाती, मंजूनाथ टीसी व अजय गणपति को मिली नई कमान
जारी शासनादेश के अनुसार, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनके स्थान पर अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार, ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
टिहरी की कमान सरिता डोबाल को, पौड़ी में देवेंद्र पींचा की तैनाती
प्रशासनिक फेरबदल के इसी क्रम में पौड़ी के एसएसपी देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। वहीं, टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।